Harshit Rana is ruled out of the T20 WC 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुके हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।
पढ़ें :- IND vs WI Preview : टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर अब तक भारी पड़ा है वेस्ट इंडीज! 2016 के सेमी-फाइनल में दी थी मात
द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। सिलेक्टर्स शाम को मोहम्मद सिराज को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन सकते हैं। टीम मैनेजमेंट को गुरुवार शाम को हर्षित की परेशानी के बारे में बताया गया था। इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनके ऑलराउंडर अभी बाहर नहीं हुए हैं।
टूर्नामेंट के आगाज से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, “हर्षित राणा अभी बाहर नहीं हुए हैं, फिजियो उनका चेकअप कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है। अब खबर आ रही है कि हर्षित राणा का वर्ल्ड कप में खेलने के लिए फिट होना मुश्किल है। बता दें कि भारत को वर्ल्ड कप में अपना पहला यूएसए के खिलाफ खेलना है।