Haryana Assembly Elections2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 21 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। अब तक पार्टी अपने 61 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है। आप (AAP) ने भी लिस्ट में जुलाना विधानसभा सीट से चौंकाने वाला नाम जारी किया है। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के सामने WWE की रेसलर कविता दलाल (WWE Wrestler Kavita Dalal) को टिकट दिया गया है।
पढ़ें :- सरकारी जमीन की फर्जी आख्या देने वाले लेखपाल पर मुरादाबाद डीएम का बड़ा एक्शन, नजूल लैंड NOC मामले में भी चल रही है जांच
Announcement The Party hereby announces the fourth list of candidates for the state elections for Haryana Assembly.
Congratulations to all
pic.twitter.com/oUKUrHwJIw — AAP (@AamAadmiParty) September 11, 2024
पढ़ें :- म्यान्यमार ने फिर आया भूकंप, एक माह में चौथी बार कापी धरती, लोगों में डर का माहौल
बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने यमुना नगर से ललित त्यागी, अंबाला कैंट से राज कौर गिल और कैथल से सतबीर गोयत को मैदान में उतारा है। वहीं, लाडवा से जोगा सिंह, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक और करनाल से सुनील बिंदल पर दांव खेला गया है। पार्टी ने गन्नौर से सरोज बाला राठी, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरोदा से संदीप मलिक और सोनीपत से देवेंद्र गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।