Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि, बीते दिनों हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कई प्रत्याशियों के नाम पर सहमति जताई थी। इन सबके बीच अब पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की है।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
इस मुलाकात के बाद अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है, बजरंग पुनिया और विनेशा फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जल्द ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात को और ज्यादा बल मिल गया। अब देखना होगा कि, कांग्रेस कब इनके नाम का एलान करती है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi से विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी ने मुलाकात की। pic.twitter.com/UK7HW6kLEL
— Congress (@INCIndia) September 4, 2024
पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में आयोग की तरफ से बदलाव किया गया है। आयोग ने मतदान की तारीख एक अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। वहीं, अब 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।