Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Review Meeting: भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया विदेशी दौरों पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम की पहले आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड में टीम ने लिमिटेड ओवर्स की दो सीरीज गँवा दी। इसको लेकर BCCI ने गुरुवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक अहम रिव्यू मीटिंग हुई। इस मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को छोड़कर वे सभी लोग मौजूद रहे। जिन्हें बैठक में होना चाहिए था।

पढ़ें :- BCCI ने खत्‍म किया रोहित शर्मा के भविष्‍य पर सस्‍पेंस, वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 में धमाल मचाते दिखेंगे 'हिटमैन'

बीसीसीआई की इस अहम बैठक में अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि वे बाहर हैं, इसलिए नहीं आ सके। लेकिन, मीटिंग मुंबई हेड आफिस में थी और अजीत अगरकर वहीं पर रहते हैं। इस बीच, अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा था कि अगरकर के कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जा सकता है। उनका कार्यकाल सितंबर में ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैकिया ने कहा है कि बैठक में अगरकर के कार्यकाल के विस्तार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

दूसरी तरफ, सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात बीसीसीआई सचिव ने अगरकर की ग़ैरमौजूदगी को लेकर कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी। उस समय अगरकर मुंबई में मौजूद नहीं थे। टीम के प्रदर्शन पर रिव्यू मीटिंग में चीफ सिलेक्टर के न होने की यह वजह संतोषजनक नजर नहीं आती है। अब सवाल उठते हैं कि क्या बीसीसीआई ने अजीत अगरकर की छुट्टी कर दी है? जिसको लेकर पिछले कुछ हफ्तों से चर्चाएं तेज थीं।

एक हिन्दी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि अगरकर के कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया गया है। लेकिन, इंग्लैंड दौरे पर रोहित के संन्यास की खबरों का बाहर आना और बीसीसीआई सचिव की ओर से इन्हें खारिज करने के बाद पूर्व कप्तान के शतक ने अगरकर की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि अगरकर की जगह पर बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया जा सकता है, जो कई दौरों पर भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका में नजर आए हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पदाधिकारियों का मानना था कि टीम में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लक्ष्मण की बातों को ज्यादा अहमियत मिलेगी और रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी भी उनकी बात मानेंगे।

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

हालांकि, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में ये भी दावा किया था कि अगर भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत मिलती है तो अगरकर का कार्यकाल बढ़ भी सकता है। खुद अगरकर भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपने पड़ पर बनें रहने के इच्छुक हैं। सूत्रों ने बताया था कि बीसीसीआई ने उन्हे कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया था। वहीं, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से भारत की WTC फाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

Advertisement