Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Health Update: बेहद नाजुक हुई कल्याण सिंह की हालत, बीजेपी वरिष्ठ नेता उमा भारती मिलने पहुंची

Health Update: बेहद नाजुक हुई कल्याण सिंह की हालत, बीजेपी वरिष्ठ नेता उमा भारती मिलने पहुंची

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की बीते कई दिनो से हालत नाजुक है। वहीं दूसरी तरह भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) यहां संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) उनसे मिलने पहुंची, और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रहें है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

खबरों की माने तो कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें, हाल जानने के बाद उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, आज जब मैं एसजीपीजीआई (SGPGI) लखनऊ में अपने बड़े भाई एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का हालचाल जानने के लिए उनके सामने पहुंची तो जैसे यादों के गलियारों में पहुंच गई।

पढ़ें :- अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

आदरणीय कल्याण सिंह (Kalyan Singh) भारत की राजनीति के दुर्लभ व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि सिंह उन बिरले नेताओं में से हैं जिन्होंने भारत को राम मंदिर (Ram Mandir)  से लेकर रामराज्य की ओर ले जाने में अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। भारती ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटें।

Advertisement