Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी,तेज हवा के साथ हो रही बरसात

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी,तेज हवा के साथ हो रही बरसात

By Sudha 
Updated Date

लखनऊ। इन दिनों पूरे यूपी में झमाझम बरसात होरही है। प्रदेश के राजधानी समेत कई जिलों में कल रात से बारशि हो रही है। वहीं आज लखनऊ में सुबह से ही बरसात की झरी लगी हुई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा

प्रदेश के इन जिलों में गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि लखनऊ में कल रात से बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह से ही बरसात शुरू हो गई जिससे लोगों में सिहरन मच गई है। आज बारिश रुक-रुक कर शहर को भिगो रही है बता दें कि कल भी दिन में कई बार हल्की बारिश हुई थी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल से लखनऊ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है और आज सुबह तक बारिश होती रही।

यूपी मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में 264 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24 दिन में ही 307 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आज भी लखनऊ सहित पूरे यूपी में बरसात होती रहेगी।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
Advertisement