Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। ईडी सीएम हेमंत सोरेन से आज दोपहर से लगातार पूछताछ कर रही थी। इसके बाद उनके गिरफ्तार किए जाने की अटकलें भी तेज हो गयीं थीं। इस सियासी हलचल के बीच हेमंत सोरेन चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
वहीं, झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, विधायक दल के रूप में चंपई सोरेन को हमने चुन लिया है, राज्यपाल से निवेदन है कि उन्हें शपथ दिलाएं। वहीं, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया है…सभी विधायक हमारे साथ हैं।