नई दिल्ली। बीते दिनों हिरो ने अपनी 10 करोडवीं बाइक के तौर पर Xtreme 160R को फैक्ट्री से रोल ऑउट किया था। भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हिरो ने अपने इस बाइक का लांच कर दिया है। आज इस बाइक के नए मिलियन एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,08,750 रुपये तय की गई है। कंपनी ने Xtreme 160R के मिलियन एडिशन को स्पेशल डुअल पेंट स्कीम से सजाया है।
पढ़ें :- Stellantis Leapmotor EV : स्टेलेंटिस भारत में टेस्ला और BYD की प्रतिद्वंद्वी कार लाने की तैयारी में, इंतजार करना होगा
इसके हेडलाइट मास्क, फ्यूल टैंक और रियर पैनल पर रेड और व्हाइट कलर दिया गया है। इसके अलावा बाइक का डिजाइन रेगुलर मॉडल जैसा ही है। लेकिन इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने फुल LED लाइटिंग, हजार्ड स्विच, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, ऑटो शेल फंक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं, जो कि बाइक को थोड़ा प्रीमियम बनाते हैं। जहां तक मैकेनिज्म की बात है तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
इसके कंपनी ने पहले की तरह 163 cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है जो कि 15bhp की दमदार पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है। ये स्पेशल एडिशन बाइक केवल सिंगल डुअल डिस्क ब्रेक वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। आपके जानकारी के लिए बता दें ये बाइक रेगुलर मॉडल से थोड़ी महंगी है।
इसके रेगुलर ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,03,900 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,06,950 रुपये है। कंपनी ने इस नए मिलियन एडिशन के लुक और डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किया है जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।