Hero VIDA UBX Electric Motorcycle : हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida ने इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 मोटर शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX (UBX 06) को अधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह बाइक कंपनी के पुराने ‘UBEX’ कॉन्सेप्ट का ही एक अधिक एडवांस और प्रोडक्शन-रेडी (बाजार में उतरने के लिए तैयार) रूप है।
पढ़ें :- बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टाइमलाइन से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च?
वहीं बाइक के डिजाइन की बात करें तो यह काफी एग्रेसिव और मस्कुलर है, जिसमें कॉम्पैक्ट फ्रंट और उठा हुआ रियर सेक्शन दिया गया है
इससे पहले भारत में पेटेंट फाइलिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों में इस बाइक के स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिखाए गए थे, लेकिन इस नए और ताजा UBX प्रोटोटाइप में सोने के पानी जैसी फिनिश वाले अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स दिए गए है। साथ ही इसमें नए बॉडी पैनल्स और ज्यादा डिटेलिंग वाले पार्ट्स जोड़े गए हैं। बाइक में एक घुमावदार सिल्वर-फिनिश वाला Swingarm दिया गया है जो इसके लुक को काफी प्रीमियम बनाता है। लीक हुई तस्वीरों में इस बाइक पर UBX 06 और UBX 06 Pro के स्टिकर्स भी देखे जा सकते हैं।
पावर और मोटर
बाइक में एक बड़ी फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो मिड-ड्राइव मोटर से जुड़ी है। यह चैन ड्राइव ट्रांसमिशन के जरिए पिछले पहिए को पावर देती है।
संभावित रेंज
शोकेस के दौरान इसकी डिस्प्ले स्क्रीन पर 80% बैटरी चार्ज होने पर 134 किमी की रेंज दिख रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फुल चार्ज होने पर यह लगभग 150 से 168 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
पढ़ें :- Flex-Fuel Bikes : बाजार में आईं फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें, E85 तक पेट्रोल-इथेनॉल मिश्रण पर दौड़ेंगी
सेफ्टी फीचर्स
दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) देखने को मिलता है।
कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने फिलहाल इसके बैटरी पैक की सटीक क्षमता और आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।