कौंशाबी। उत्तर प्रदेश के कौंशाबी के पिपरी थाना क्षेत्र के गुगवाबाग मोड़ के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार जामुन के पेड़ से टकरा गई। कार में सवार लोग प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र से बारात से लौट रहे थे। शनिवार देर रात 12 बजे दिलीप सिंह पटेल अपने चार साथियों के साथ ग्राम दरियापुर पटेल नगर, थाना पिपरी से बारात अटेंड कर लौट रहे थे।
पढ़ें :- फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे नेपाल में घुसने की कोशिश नाकाम,सोनौली बॉर्डर पर भारतीय मूल का कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
जैसे ही उनकी अर्टिगा कार गुगवाबाग मोड़ के पास पहुंची। चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 35 साल के सुनिल कुमार पटेल, रवि कुमार पटेल 38 साल और चंदबदन 36 साल और एयरफोर्स में कार्य़रत विकास कुमार 38 साल की मौत हो गई।
सभी मृतक प्रयागराज और बलिया के रहने वाले थे। वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल है। जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी द्वारा बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि बीती रात सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।