Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. HIL Auction Live Update: हरमनप्रीत सिंह को 78 लाख में सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा: इन खिलाड़ियों पर भी लगी बड़ी बोली

HIL Auction Live Update: हरमनप्रीत सिंह को 78 लाख में सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा: इन खिलाड़ियों पर भी लगी बड़ी बोली

By Abhimanyu 
Updated Date

HIL Auction Live Update: हॉकी इंडिया लीग 2024 की नीलामी नई दिल्ली में हयात रीजेंसी में हो रही है। नीलामी के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर पैसे की बरसात हुई है। जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर 78 लाख रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर सूरमा हॉकी क्लब ने अपने खेमे में शामिल किया है।

पढ़ें :- Video: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे संजय निषाद, अखिलेश यादव बोले-BJP के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के?

दरअसल, हॉकी इंडिया लीग 2024-25 एक विस्तारित प्रारूप के साथ अपनी वापसी कर रहा है जिसमें पुरुष और पहली बार एक विशेष महिला लीग शामिल है, जो एक साथ चल रही है। आगामी सीज़न के लिए पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की नीलामी 13 और 14 अक्टूबर को होगी, इसके बाद 15 अक्टूबर को ऐतिहासिक महिला हॉकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

इस बार एचआईएल 2024-25 ऑक्शन के लिए 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा का एक मजबूत मिश्रण प्रदर्शित करता है। जिसमें 400 से ज्यादा घरेलू पुरुष खिलाड़ी,  150 से ज्यादा विदेशी पुरुष खिलाड़ी,  250 से ज्यादा घरेलू महिला खिलाड़ी और 70 से ज्यादा विदेशी महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरुषों खिलाड़ियों के लिए 8 टीमें-  दिल्ली (एसजी स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट), चेन्नई (चार्ल्स ग्रुप), लखनऊ (यदु स्पोर्ट्स), कोलकाता (श्रची ग्रुप), ओडीशा (वेदांता), हैदराबाद (रिजॉल्यूट स्पोर्ट्स), रांची (नवोयम- टीम गोनासिका, विशाखापट्टनम बेस) और पंजाब (जेएसडब्लू स्पोर्ट्स) बोली लगाएंगी।

अब तक नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली (रुपये में)

पढ़ें :- US-Iran: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक, कहा-दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज

1- सुमित को हैदराबाद तूफान्स ने 46 लाख में खरीदा

2- संजय को कलिंगा लांसर्स ने 38 लाख में खरीदा

3- ललित कुमार उपाध्याय को यूपी रुद्रास ने 28 लाख में खरीदा

4- विवेक सागर प्रसाद ₹40 लाख में सूरमा हॉकी क्लब में शामिल हुए

5- हार्दिक सिंह को यूपी रुद्रास ने 70 लाख में अपने साथ जोड़ा

पढ़ें :- राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, श्रीलंका के ऑलराउंडर शनाका को टीम में मिली जगह

6- अभिषेक को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख में खरीदा

7- जुगराज सिंह को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 48 लाख में अपने साथ जोड़ा

8- कृष्ण बी पाठक (गोलकीपर) को कलिंगा लांसर्स ने 32 लाख में खरीदा

9- मिडफील्डर शमशेर सिंह को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 42 लाख में खरीदा

10- डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 38 लाख में खरीदा

11- गोलकीपर डेविड हार्टे को तमिलनाडु ड्रैगन्स 32 लाख में अपने साथ जोड़ा

पढ़ें :- पहले किया प्यार फिर युवती का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले लाखों, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

12- जर्मनी के गोलकीपर जीन पॉल डेनेबर्ग को हैदराबाद टूफान्स ने 27 लाख में खरीदा

13- गोलकीपर ओलिवर पायने को टीम गोनासिका ने 15 लाख में अपने साथ जोड़ा

14- पिरमिन ब्लाक को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 25 लाख में खरीदा

15- अर्जेंटीना के गोलकीपर टॉमस सैंटियागो को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 10 लाख में अपने साथ जोड़ा

Advertisement