Himachal Politics Big Update : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) में कांग्रेस के छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग (Cross-Voting) की थी, जिसके बाद बागी विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) ने बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है।
पढ़ें :- हेनरिक क्लासेन ने बताया- क्या है? सनराइजर्स हैदराबाद का आने वाले मुकाबलों में गेमप्लान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) ने कहा, ‘विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी का व्हिप उल्लंघन किया। लेकिन वोट नहीं दिया। मैंने सभी पक्षों को सुना। मेरे ऑर्डर के तीस पेज है। माननीय इस मामले पर पूरी सुनवाई की। मैंने दोनों पक्षों को पूरी तरह सुना।’ अयोग्य घोषित किए गए विधायकों में सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल का नाम शामिल हैं। इन सभी विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया था।