1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Silver Price Today : चांदी हुई सस्ती , सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Silver Price Today : चांदी हुई सस्ती , सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

आज मंगलवार 7 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Silver Price Today : आज मंगलवार 7 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी में हल्की गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। इसकी बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और अमेरिका की सख्त बयानबाजी मानी जा रही है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल टेंशन ( Global Tensions) , डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों पर असर डालेंगे।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

सोने का भाव
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और दिल्ली में 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। निवेशकों की सतर्कता के बीच चांदी का भाव ज्यादातर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहा, जिसमें हैदराबाद और चेन्नई में 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम शामिल हैं।

चांदी का भाव
आज सुबह चांदी का भाव 100 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानिये आज क्या रहा मंगलवार 7 अप्रैल को सिल्वर रेट।

 

पढ़ें :- सोना-चांदी फिर चमके: चांदी में 3 हजार से ज्यादा की उछाल, जानिए आज के ताजा रेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...