1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Home Loan Rate: सस्ते होम लोन की रेस में सरकारी बैंक आगे, जानिए SBI से लेकर HDFC तक की लेटेस्ट दरें

Home Loan Rate: सस्ते होम लोन की रेस में सरकारी बैंक आगे, जानिए SBI से लेकर HDFC तक की लेटेस्ट दरें

वर्तमान में भी अधिकांश लोगों का सबसे बड़ा सपना अपना घर खरीदना होता है। ऐसे में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के बीच बिना होम लोन के इस सपने को पूरा करना आसान नहीं है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर होम लोन की ब्याज दरों पर रहती है। इस साल जून में होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट (Repo Rate) को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। वर्तमान में भी अधिकांश लोगों का सबसे बड़ा सपना अपना घर खरीदना होता है। ऐसे में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों के बीच बिना होम लोन के इस सपने को पूरा करना आसान नहीं है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर होम लोन की ब्याज दरों पर रहती है। इस साल जून में होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट (Repo Rate) को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। जिसकी वजह से फिलहाल होम लोन की ईएमआई पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका नहीं है।

पढ़ें :- बिहार में सिवान के एक्साइज इंस्पेक्टर के पास मिली आय से 201 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOU की छापेमारी जारी

रेपो रेट (Repo Rate) ब्याज की वह दर होती है जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को लोन देता है। जब रेपो रेट बढ़ती है तो बैंकों के लिए फंड जुटाने की लागत बढ़ जाती है और इसका असर लोन की ब्याज दरों और ईएमआई पर पड़ता है। हांलाकि, इस बार आरबीआई ने दरों में बदलाव नहीं किया है और नीतिगत रुख को भी तटस्थ (neutral) रखा है। इस तरह से मौजूदा होम लोन ग्राहकों और नए उधारकर्ताओं (borrowers) दोनों को राहत मिली है, क्योंकि भविष्य में ईएमआई बढ़ने की संभावना लग रही है।

सरकारी बैंकों में कितने में मिल रहा है होम लोन?

यदि सरकारी बैंकों की बात करें तो बहुत से बैंक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों (competitive interest rates) पर होम लोन देने की बात कर रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की होम लोन दरें 7.25 से 9.05 प्रतिशत तक हैं।

पढ़ें :- तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, निलंबित महिला तहसीलदार से 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 7.20 से 9.25 प्रतिशत के बीच होम लोन उपलब्ध करा रहा है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया दोनों में शुरुआती ब्याज दर 7.10 प्रतिशत है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15 प्रतिशत से होम लोन दे रहा है।

वहीं केनरा बैंक में यह दर 7.25 प्रतिशत से शुरू होती है।

इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक नौकरीपेशा ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत की शुरुआती दर पर होम लोन दे रहा है।

पढ़ें :- SIP की मदद से हर महीने सिर्फ ₹500 के निवेश से बनाए ₹50 लाख का फंड, जाने पूरा हिसाब

प्राइवेट बैंकों में कितने से शुरू है होम लोन की ब्याज दर?

कोटक महिंद्रा बैंक 7.60 प्रतिशत से होम लोन देने की बात कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक में होम लोन ब्याज दर 7.50 प्रतिशत है।

एचडीएफसी बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.75 प्रतिशत है।

वहीं एक्सिस बैंक में होम लोन की ब्याज दरें 8 प्रतिशत से शुरू होकर 11.90 प्रतिशत तक जा सकती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, होम लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर को ही आधार नहीं बनाना चाहिए क्योंकि प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज, लोन अवधि, क्रेडिट स्कोर और अन्य शर्तें भी कुल लागत को प्रभावित करती हैं। बहुत बार थोड़ी अधिक ब्याज दर वाला लोन बेहतर सुविधाओं और कम अतिरिक्त शुल्क के चलते ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यदि आप भी भविष्य में घर खरीदने की सोंच रहे हैं, तो अलग—अलग बैंकों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना जरूर करें। इसके साथ ही अपना क्रेडिट स्कोर मजबूत रखें, क्योंकि बेहतर सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को अक्सर कम ब्याज दर पर लोन मिल जाती है।

पढ़ें :- गोरखपुर में नाबालिग ने खून के रिश्तों का किया कत्ल, बड़े भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...