1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, निलंबित महिला तहसीलदार से 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, निलंबित महिला तहसीलदार से 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

अब तक तेलंगाना में आमतौर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पुरुष अधिकारियों की भागीदारी अधिक देखी गई है। लेकिन इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले असीमित धन ने सबको हैरान कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) ने शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर छापा मारा है। जहां आय से अधिक संपत्ति अर्जित का मामला सामने आया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

हैदराबाद। अब तक तेलंगाना में आमतौर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पुरुष अधिकारियों की भागीदारी अधिक देखी गई है। लेकिन इस बार एक महिला अधिकारी के यहां मिले असीमित धन ने सबको हैरान कर दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) ने शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर छापा मारा है। जहां आय से अधिक संपत्ति अर्जित का मामला सामने आया है। इस मामले में ACB नए सिरे से सघन तलाशी अभियान (Intensive search operation) चला रहा है।

पढ़ें :- ACP भगत पर झूठे आरोप लगाने का दावा, दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद किया साजिश का खुलासा

आपको बता दे कि सुचरिता पहले से ही रिश्वतखोरी के एक अन्य कथित मामले में जांच एजेंसियों की हिरासत में हैं और इसके साथ ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई भी हुई है।

छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्तियां

इस व्यापक छापामारी के दौरान अचल संपत्तियों के साथ-साथ ACB को नकद, लग्जरी वाहनों और महंगे आभूषणों का बड़ा भंडार बरामद हुआ है। जांच टीम ने सिद्दीपेट जिले के दमरकुंटा गांव में 2.17 एकड़ जमीन, हैदराबाद में तीन आलीशान फ्लैट के साथ—साथ कीसारा व खानमेट गांवों में दो बड़े प्लॉट के दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए गए हैं। फिलहाल, ACB इस वित्तीय लेनदेन के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

पढ़ें :- पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...