1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गोरखपुर में नाबालिग ने खून के रिश्तों का किया कत्ल, बड़े भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर में नाबालिग ने खून के रिश्तों का किया कत्ल, बड़े भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक नाबालिक ने पारिवारिक विवाद में अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की ​किसी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर रविवार देर रात एसपी साउथ दिनेश पुरी, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी। साथ ही आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

Gorakhpur Triple Murder Case: गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक नाबालिक ने पारिवारिक विवाद में अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की ​किसी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर रविवार देर रात एसपी साउथ दिनेश पुरी, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर मामले का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी।

पढ़ें :- तमिलनाडु में चलती प्राइवेट स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 23 यात्री थे सवार

साथ ही आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक घटना के दिन तीनों रात में एक ही कमरे में सो रहे थे। मृतकों के घरवालों के अनुसार रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद सभी लोग सोने चले गए। उसी दिन देर रात करीब ढाई बजे आरोपित उनके कमरें मे पहुंचा और सोते समय उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के बाद गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही जान चली गई।

हिरासत में लेकर आरोपित से पूछताछ जारी

पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना के पीछे की परिस्थितियों की गहन जांच—पड़ताल चल रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। साथ ही स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

अपने पिता को कई बार चेतावनी दे चुका था

पढ़ें :- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति 'जियाउर रहमान' का कातिल 45 साल बाद ढाका से गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक आरोपी बचपन से ही अपने साथ हो रहे अत्याचार से काफी कुंठित हो चुका था। इस बात को लेकर अपने पिता को कई बार चेतावनी भी दे चुका था। वह अपने पिता को मारना चाहता था लेकिन उसका भाई बार—बार बीच में आ जा रहा था। इससे परेशान होकर वह सबसे पहले भाई को रास्ते से हटाना चाहा। इसलिए उसने जानलेवा हमला कर दिया और जैसे ही हमले के दौरान उसके भाभी और भतीजे की नींद खुली तो आरोपित ने उनलोगों की भी निर्ममता से हत्या कर दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत स्थानीय पुलिस की टीम मौके ए वारदात पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने मामले को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...