आज के समय में म्यूचुअल फंड में Systematic Investment Plan के जरिए छोटी-छोटी रकम जमा कर बड़ा फंड बनाना बेहद आसान और असरदार तरीका बन गया है। अगर कोई निवेशक हर महीने सिर्फ ₹500 की SIP शुरू करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो लंबी अवधि में यही छोटी रकम करीब ₹50 लाख हो सकती है।
नई दिल्ली। आज के समय में म्यूचुअल फंड में Systematic Investment Plan के जरिए छोटी-छोटी रकम जमा कर बड़ा फंड बनाना बेहद आसान और असरदार तरीका बन गया है। अगर कोई निवेशक हर महीने सिर्फ ₹500 की SIP शुरू करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो लंबी अवधि में यही छोटी रकम करीब ₹50 लाख हो सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ा रोल समय और कंपाउंडिग निभाता है, जो धीरे-धीरे निवेश को कई गुना तक बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे बनेगा ₹50 लाख?
असल में, ₹500 हर महीने की SIP करने पर एक साल में ₹6,000 और 40 साल में कुल निवेश लगभग ₹2.4 लाख होता है।
मासिक निवेश— ₹500
सालाना निवेश— ₹6,000
कुल अवधि— करीब 40 साल
इस तरह से 40 साल में आपका कुल निवेश होगा—
₹500 × 12 × 40 = ₹2.4 लाख
12% रिटर्न के साथ कुल ₹48,96,536 लाख मिलेंगे।
साथ ही कंपाउंडिंग के चलते इस पर मिलने वाला रिटर्न काफी तेजी से बढ़ता है। इसका मतलब हैं कि यदि आप 40 साल में सिर्फ ₹2.4 लाख डालेंगे तो सालाना 12% रिटर्न के हिसाब से आपको करीब ₹48–49 लाख तक मिल सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआती सालों में ग्रोथ धीमी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, रिटर्न भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है और अंतिम सालों में फंड में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिलता है।
कंपाउंडिंग कैसे करती है काम?
आपको यह समझना जरूरी है कि यह इतना बड़ा लक्ष्य कम समय में हासिल नहीं किया जा सकता है। यदि निवेश की अवधि 20 से 25 साल तक ही रखी जाए, तो फंड भी काफी छोटा होगा। इस तरह से ₹50 लाख का वित्त बनाने के लिए 35 से 40 साल तक लगातार निवेश बनाए रखना होगा। इसी के चलते एक्सपर्ट्स, निवेश को जल्दी शुरू करने की सलाह देते हैं, ताकि कम से कम रकम में भी बड़ा फंड तैयार किया जा सके।
जल्दी शुरू करने का फायदा
यदि आप 20 से 25 साल की उम्र में SIP शुरू करते है तो:
कम पैसे में भी बड़ा फंड बन सकता है।
निवेश का बोझ कम पड़ता है।
रिटायरमेंट या बड़े गोल आसानी से पूरे हो जाते हैं।
Step-Up SIP का फायदा
यदि निवेशक चाहते है कि वे जल्दी से इस लक्ष्य तक पहुंचे तो, उन्हें अपनी SIP की राशि बढ़ानी होगी। इसके अलावा Step-Up SIP का विकल्प अपनाना चाहिए, जिसमें हर साल आपके निवेश की रकम को थोड़ी-थोड़ी कर के बढ़ाई जाती है। यदि देखा जाए तो ₹500 की SIP से ₹50 लाख बनाने के लिए धैर्य, अनुशासन और लंबा समय जरूरी है। SIP कोई शॉर्टकट नहीं, बल्कि धीरे-धीरे धन बनाने का प्रामाणिक प्रक्रिया है।