1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार में सिवान के एक्साइज इंस्पेक्टर के पास मिली आय से 201 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOU की छापेमारी जारी

बिहार में सिवान के एक्साइज इंस्पेक्टर के पास मिली आय से 201 फीसदी ज्यादा संपत्ति, EOU की छापेमारी जारी

बिहार के सिवान जिले में आज 9 जुलाई यानी गुरूवार सुबह उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के आवास के साथ—साथ अन्य उनके अन्य ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर पटना की टीम ने छापेमारी की।पटना से तलाशी का वारंट मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

By Sushil Sah 
Updated Date

बिहार, सिवान। बिहार के सिवान जिले में आज 9 जुलाई यानी गुरूवार सुबह उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के आवास के साथ—साथ अन्य उनके अन्य ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर पटना की टीम ने छापेमारी की।पटना से तलाशी का वारंट मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

पढ़ें :- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप का बड़ा ऐलान- ईरान की जब्त रकम से करेंगे भरपाई

तीन घरों पर एक साथ छापामारी

आपको बता दे कि इस छापेमारी में उत्पाद विभाग का कार्यालय कक्ष के साथ शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित किराये का आवास भी शामिल है। इसके साथ ही पटना व मुंगेर स्थित आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में भी छानबीन की जा रही है। Economic Offences Unit के अनुसार वर्तमान में तलाशी की कार्रवाई जारी है। साक्ष्यों के बरामदगी के आधार पर आगे legal action ली जाएगी।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित के साक्ष्य मिले

शुरूआती जांच में उत्पाद निरीक्षक ‘अंकेश कुमार गोंड़’ के खिलाफ 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं। यह आय ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है।

पढ़ें :- कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...