भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को एक बार फिर सोना और चांदी महंगे हो गए हैं। कीमतों में लगातार तेजी के चलते सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 16 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स में 24 कैरेट सोना 1,53,305 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold-shilver Price Update: भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को एक बार फिर सोना और चांदी महंगे हो गए हैं। कीमतों में लगातार तेजी के चलते सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी ने भी बड़ी छलांग लगाई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 16 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स में 24 कैरेट सोना 1,53,305 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसका रेट 89,683 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदर के दामों पर बड़ी उछाल आयी है,
चांदी में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार सुबह चांदी का भाव 2,52,675 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो पिछले दिन 2,49,019 रुपये थी।
कितनी बढ़ी कीमतें?
बुधवार शाम के मुकाबले गुरुवार सुबह सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं—
•24 कैरेट सोना: ₹440 की बढ़त
•चांदी: ₹3,656 की बड़ी उछाल
बीते दिन क्या थे रेट?
15 अप्रैल को भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था—
•24 कैरेट सोना: सुबह ₹1,52,949 → शाम ₹1,52,865
•22 कैरेट सोना: सुबह ₹1,40,101 → शाम ₹1,40,024
•चांदी: सुबह ₹2,50,855 → शाम ₹2,49,019
कैसे तय होते हैं रेट?
IBJA द्वारा जारी किए गए ये रेट पूरे देश में मान्य माने जाते हैं। हालांकि इन कीमतों में टैक्स, जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए बाजार में ज्वेलरी खरीदते समय कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। IBJA हर कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) में दिन में दो बार—सुबह और शाम—सोना-चांदी के भाव अपडेट करता है, जबकि शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजर अब बाजार पर टिकी है। आने वाले दिनों में वैश्विक हालात के आधार पर सोना-चांदी के दाम और ऊपर जा सकते हैं।