Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा डर, जीते उम्मीदवारों को सहेजने में जुटी पार्टी

Himachal Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा डर, जीते उम्मीदवारों को सहेजने में जुटी पार्टी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Result 2022: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में साफ हो गया है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस अभी 39 सीटों पर वहां आगे चल रही है। कहा जा रहा है कि नतीजे भी लगभग यही होंगे। वहीं, रूझानों को देखते हुए कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर मंथन शुरू कर दी है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में जीते हुए अपने सभी विधायकों को सहेजने में जुट गई है। माना जा रहा है कि हिमाचल में जीते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला संभालेंगे। भूपेंद्र हुड्डा अभी चंडीगढ़ में ही हैं, जबकि भूपेश बघेल और शुक्ला जल्द ही पहुंचने वाले हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने यह भी कहा कि हम फाइनल नतीजे का इंतजार कह रहे हैं। पहली प्राथमिकता अपने विधायकों को सुरक्षित रखना है। मुख्यमंत्री के पद के लिए कई दावेदार हैं, अभी फैसला नहीं हुआ है। प्रतिभा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते और वीरभद्र सिंह की पत्नी होने के नाते स्वाभाविक रूप से दावेदार हैं।

Advertisement