Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी से घिरे हिमंत बिस्वा सरमा, जयंत बोले-समय समय पर भाजपा के नेताओं को दातुन से मुंह तो धो लेना चाहिए

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी से घिरे हिमंत बिस्वा सरमा, जयंत बोले-समय समय पर भाजपा के नेताओं को दातुन से मुंह तो धो लेना चाहिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Controversy statement of Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर विवादित टिप्पणी को लेकर अमस के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) चौतरफा घिर गए हैं। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने हिमंत बिस्वा पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि भाजपा नेताओं को समय समय पर दातुन से मुंह धोना चाहिए।

पढ़ें :- नूपुर शर्मा, टी राजा समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश, आरोपी मौलवी सूरत से गिरफ्तार

जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘असम के मुख्यमंत्री ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। समय समय पर भाजपा के नेताओं को दातुन से मुंह तो धो लेना चाहिए।’ बता दें कि, हिमंत बिस्वा ने कहा कि पहले 2016 और 2019 में क्रमश: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान में हवाई हमले का सबूत मांगने के लिए राहुल गांधी पर हमला किया था।

उन्होंने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी उनसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे होने का सबूत मांगा। उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इन लोगों की मानसिकता को देखिए।

जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। भारत ने उनके नेतृत्व में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। लेकिन राहुल गांधी ने स्ट्राइक का सबूत मांगा था। क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि क्या आप राजीव हैं गांधी के बेटे हैं या नहीं? आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है? बता दें कि, इस बयान को लेकर हिमंत बिस्वा चौतरफा घिर गए हैं।

वहीं शनिवार को अखिलेश यादव ने भी हेमंत बिस्वा के इस बयान पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, ऊपरवाला जिन्हें तहज़ीब न दे… उन्हें जीभ न दे। भाजपा के एक मुख्यमंत्री का असभ्य कथन… भाजपा की नारी विरोधी सोच का प्रतीक है… हर मां का अपमान है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement