Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey Asia Cup Prize Money: एशिया कप की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर्स को मिलेगा इतना पैसा, प्राइज मनी का ऐलान

Hockey Asia Cup Prize Money: एशिया कप की विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर्स को मिलेगा इतना पैसा, प्राइज मनी का ऐलान

By Abhimanyu 
Updated Date

Hockey Asia Cup 2025 Prize Money: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को बिहार के राजगीर में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के फाइनल में कोरिया को 4-1 से धूल चटाई को मात दी। टीम ने टूर्नामेंट के खिताब अपने नाम करने के साथ-साथ एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम एवं नीदरलैंड्स 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। भारत ने करीब आठ साल बाद एशिया कप पर कब्जा किया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने प्राइज़ मनी की घोषणा की है।

पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'

हॉकी इंडिया ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम के प्लेयर्स और स्टाफ के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। यह जानकारी हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए लिखा, ‘खुशी दोगुनी, जीत का इनाम… हिरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में भारत की ऐतिहासिक चौथी एशिया कप जीत के बाद, हॉकी इंडिया खिलाड़ियों के लिए ₹3 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए ₹1.5 लाख के पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रसन्न है।’ यानी टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे, जबकि टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले तीन बार हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 2003 में टीम ने अपने सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-2 से हराकर ट्रॉफी जीती थी। फिर 2007 में भारत ने खिताब अपने नाम किया था। फिर मनप्रीत सिंह की कप्तानी में 2017 में टूर्नामेंट को जीता था। अब 8 साल के बाद भारत में एक बार फिर एशिया हॉकी टूर्नामेंट को खिताब अपने नाम किया है। इस पूरे सीजन मेजबान भारत कोई भी मैच नहीं हारा।

Advertisement