Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi Vastu Color 2023: होली में वास्तु के अनुसार करें रंगों का चयन, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Holi Vastu Color 2023: होली में वास्तु के अनुसार करें रंगों का चयन, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi Vastu Color 2023 : रंग जीवन को बहुमुखी आकार देते है। रंगों के उत्सव वाले त्योहार होली को भारतीय बढ़ चढ़ कर मनाते है। जीवन रंगों से भरा रहे इसके लिए होली के त्यौहार में वास्तु के हिसाब से रंगों का चयन जीवन में समृद्धि लाता है। रंगों का चयन अगर सोच-समझकर किया जाए तो जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सुख-सौभाग्य में वृद्धि की जा सकती है। आइये जानते है रंगों के प्रभाव के बारे में।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

लाल रंग दक्षिण-पूर्व दिशा: का प्रतीक माना जाता है। इसे हर रंग की अपेक्षा अधिक बलशाली माना जाता है। कहते हैं कि इस रंग से होली खेलने से सेहत और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

नारंगी रंग: सामाजिकता का प्रतीक माना जाता है। परिवार के सदस्य जिस कमरे में एक साथ बैठते हैं या समय बिताते हैं, उस कमरे में नारंगी रंग करवाना चाहिए। मान्यता है कि नारंगी रंग मानसिक तौर पर मजबूती प्रदान करता है।

गुलाबी रंग: से होली खेलने से प्रेम भाव में बढ़ोत्तरी होती है। होली वाले दिन जीवनसाथी के साथ इस रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है क्योंकि यह रंग रिश्तों में मजबूती प्रदान करता है।

पीले: रंग का खास महत्व है। यह उत्साह का प्रतीक है जो हिम्मत प्रदान करता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है
Advertisement