Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 फरवरी 2023 का राशिफल : भोलेशंकर की वृष, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

27 फरवरी 2023 का राशिफल : भोलेशंकर की वृष, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 27 February 2023 : ज्योतिष के अनुसार 27 फरवरी 2023, सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी राशियों को सुख समृद्धि मिलेगी। सफलता किसके हाथ लगेगी? आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल –

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

मेष राशि (Aries)
इस राशि के जातकों के काम में तेजी का योग बन रहा है। आज के दिन किसी नये काम को लेकर फैसला कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन कारोबार में आप कुछ बड़े और जरूरी निर्णय लेंगे। कोर्ट के मामले पर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।  धन लाभ का योग बन रहा है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए का आज दिन तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप परेशान होंगे। आज के दिन सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। लगन और परिश्रम से काम करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपसे गलतियों से बचने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। दिखावे के चक्कर में धन खर्च न करें। छात्रों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। आज के दिन किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

इस राशि के जातक किसी सहयोगी के अड़ंगे से दफ्तर में आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियां आने की सम्भावना है। किसी विवाद में दखल देकर अपना समय बर्बाद न करें। आज नये कार्यों की शुरुआत करना ठीक नहीं है।

सिंह राशि (Leo)
आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। संतान को लेकर चिन्ता दूर होगी। लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबंध होने की सम्भावना बन रही है। कारोबार की परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo)
आज के दिन आप नये काम को पूरा करने को लेकर आप तत्पर रहेंगे। प्रेम प्रसंग काफी रोमांटिक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विवाद दूर होने की संभावना है व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी। तनाव दूर होगा।

तुला राशि (Libra)
शनिवार का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक आयोजनों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव दूर होगा। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Griha Pravesh Muhurat : अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश का शुभ मूहूर्त है, जानें   पूजा विधि

परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। निवेश के मामले में थोड़े कमजोर रहेंगे। युवाओं को अपने करियर की चिन्ता हो सकती है। कारोबार में नया प्रयोग न करें। अनैतिक कार्यों के कारण दिक्कत होगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

धनु राशि ( Sagittarius)
आज के दिन लाइफ पार्टनर के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। कारोबार में आ रही कुछ महत्वपूर्ण गलतियों को दूर करने में आसानी होगी। काम्पीटिशिन में कामयाबी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल (Capricorn)
प्रबुद्ध लोगों की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होगी। छात्र पढ़ाई के साथ ही दूसरे काम करने पर विचार सकते हैं। अपने निजी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उलाहना न करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius )

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। प्रेम सम्बन्धों के मामले में थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप यात्रा पर जाएंगे।

मीन राशि (Pisces)
अदालती मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक कलह निपटारा होगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। यात्रा कर सकते हैं। अज्ञात लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?
Advertisement