Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष – भाई बहनों से रिश्ता अच्छा रहेगा। आज व्यर्थ की परेशानियों में ना उलझे। आज व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति रहेगी।

मिथुन – शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा। बिना वजह के तनाव से बचें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क – महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी।

तुला – आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में खरीदारी में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

वृश्चिक – रिश्तों में निकटता आएगी। घर परिवार में कोई उत्सव होने के कारण रौनक रहेगी। एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता के योग हैं।

धनु – आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार रहेगा। रिश्तों की मर्यादा में रहेंगे तो आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ – बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। आप अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

मीन – अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Advertisement