Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3.   22 अगस्त 2022 का राशिफल : आज एकादशी तिथि है,चन्द्रमा  मिथुन राशि में है

  22 अगस्त 2022 का राशिफल : आज एकादशी तिथि है,चन्द्रमा  मिथुन राशि में है

By अनूप कुमार 
Updated Date

22 अगस्त 2022 का राशिफल: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज  पूरा दिन रहेगी। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक व्रज योग रहेगा। जानें 22 अगस्त यानी सोमवार के दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा।

पढ़ें :- 21 सितंबर 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इनके ​बनेंगे बिगड़े काम

मेष
द्वादश गुरु,चन्द्रमा तृतीय व  दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।
वृष
शनि नवम भाव में हैं। आज का दिन  गुरु एकादश व  चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।  आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

मिथुन
चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग व मसूर का दान करें।

कर्क
आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व हरा रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप , घर में बनी रहेगी सुख-शांति

आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

कन्या
दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे। गृह कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रह्म शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख से संतुष्ट रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
आज सूर्य सिंह व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सात अन्न का  दान करें।

पढ़ें :- Pradosh Vrat 2024 : पितृ पक्ष में पड़ने वाला प्रदोष व्रत इस दिन है , जानें मुहूर्त और पूजा विधि

मकर 
चन्द्रमा खष्ठम व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र गोचर से जॉब में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

कुंभ

बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मीन
इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चने की दाल का दान करें। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं।  हरा व नीला रंग शुभ है।

Advertisement