Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 दिसंबर 2025 का राशिफलः व्यवसाय में लाभ के बन रहे हैं योग, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

12 दिसंबर 2025 का राशिफलः व्यवसाय में लाभ के बन रहे हैं योग, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

By शिव मौर्या 
Updated Date

12 दिसंबर 2025 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों का आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा…

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 28 March: इन राशियों की आज नए ज्ञान और रिसर्च में बढ़ेगी रुचि, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

मेष – आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें और अपने अधीनस्थों के साथ स्पष्ट संवाद रखें।

वृषभ – आज का दिन मिश्रित फल लेकर आया है। कुछ मामलों में परेशानी और थकावट हो सकती है। मित्रों या परिवार से सहायता मिल सकती है। घर-परिवार में सुखद माहौल बनेगा।

मिथुन – आज का दिन आपके पक्ष में है! सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और निर्णय लेने में आपकी सोच सुदृढ़ रहेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क – आज दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी लेन-देन या यात्रा में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की छोटी-मोटी आशंका बनी रह सकती है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 25 March: इन राशियों के लिए आज करियर और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी, निवेश के लिए है अच्छा समय

सिंह – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी बड़े बदलाव से पहले सोच-विचार करें। व्यक्तिगत रिश्तों में संयम बनाए रखें।

कन्या – आज कोई नया कार्य शुरू करने का अच्छा समय है। परिवार या मित्रों के सहयोग से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं।

तुला – आज परिवार के फैसलों में तनाव रह सकता है। आज नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। संयम से कार्य करें।

वृश्चिक – आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और शब्दों पर नियंत्रण रखें।

धनु – आज धनु राशि वालों को आज सामाजिक विवादों या दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 March: आज धन लाभ और करियर में सुधार के हैं योग...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? ​

मकर – आज पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। नया वाहन या घर-संबंधी सौदा करने के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है।

कुंभ – आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और घरेलू जीवन में सुखद समाचार आ सकते हैं। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

मीन – आज कठिन कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में समर्थ होंगे, जिससे सम्मान और लाभ दोनों मिल सकते हैं।

 

Advertisement