Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 फरवरी 2026 का राशिफल: आज कार्य में सफलता और सम्मान मिलेगा…जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

20 फरवरी 2026 का राशिफल: आज कार्य में सफलता और सम्मान मिलेगा…जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

19 फरवरी 2026 का राशिफल: शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…आज बुध-गुरु के शुभ प्रभाव से इन राशि के लोगों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं और चंद्रमा का प्रभाव मन को संवेदनशील बनाएगा।

पढ़ें :- 19 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को मिलेगा आज शुभ समाचार, रुका हुआ काम होगा पूरा

मेष – आज काम में व्यस्तता रहेगी। नई योजना बन सकती है। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन खर्च भी रहेगा।

वृषभ – आज रुके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर परिवार में सुख शांति समृद्धि बनी रहेगी। सफेद मिठाई दान करें।

मिथुन – आज मित्रों से लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि। परिवार में खुशी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि का योग है। आज सरकार से जुड़े कार्य बनेंगे।

कर्क – आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। धैर्य रखें। धन निवेश सोचकर करें। जल्दी बाजी में कोई निर्णय ना ले। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

पढ़ें :- 18 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज व्यापार में सफलता व नौकरी में पदोन्नति के हैं अवसर

सिंह – आज कार्य में सफलता और सम्मान मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति। आज संतान के तरफ से खुशखबरी मिलेगी,हर कार्य समय पर पूर्ण होगा। आज सूर्य को जल दें।

कन्या – आज मेहनत का फल मिलेगा। धन बचत का योग। शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। नए लोगों से जुड़ने का मौका है,आगे बढ़े सफल होंगे।

तुला – आज भाग्य साथ देगा। नया कार्य शुरू हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मित्र जनों का साथ मिलेगा। लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक – आज धैर्य रखें, सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ संभव। आज लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं विदेश से जुड़े कार्य बनेंगे।

धनु – आज यात्रा या नई योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा धैर्य से आगे बढ़े।

पढ़ें :- 17 फरवरी 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए आज नया काम शुरू करने का है सही समय

मकर – आज करियर और धन में सुधार। परिवार से सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ – आज रुका काम पूरा होगा। सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि। आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कोई साझे का काम कर सकते हैं।

मीन – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई शुरुआत का दिन। आज प्रेम और धन दोनों में लाभ हो सकता हैं। घर परिवार में तनाव हो सकता हैं। धैर्य बनाये रखें।

 

Advertisement