10 जनवरी 2024 का राशिफल: बुधवार यानी 10 जनवरी का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
मेष – पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। आज मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष – आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। आज दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
मिथुन – प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है।
कर्क – परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
सिंह – पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है।
कन्या – आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है।
तुला – दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा।
वृश्चिक – आज बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। आज लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
धनु – आज नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। आज सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
मकर – किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
कुम्भ – दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ बढ़ेगा।
मीन – आज आय में वृद्धि होगी। आज निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें।