17 जून 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोग करियर-व्यापार में खूब तरक्की करेंगे।
पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल
मेष – आज करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज व्यापार में विस्तार होगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
वृष – करियर-व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मिथुन – आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।
कर्क – आज धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगे।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि
सिंह – आज काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है।
कन्या – बड़े भाई-बहनों की सपोर्ट से करियर में अपार सफलता अर्जित करेंगे। हालांकि,ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें।
तुला – आज करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। समाज में सराहे जाएंगे।
वृश्चिक – आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।
धनु – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
मकर – आज मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कुम्भ – आर्थिक मामलों में बड़े बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें।
मीन – आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। दिन अच्छा हैं।