10 मई 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को करियर में मिल सकती है सफलता…
पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय
मेष – आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज करियर में सफलता के संकेत हैं और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृष – मानसिक शांति प्राप्त होगी। पुराने मित्र से लाभकारी सलाह मिल सकती है। बच्चों से सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा।
मिथुन – करियर में सफलता के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है।
कर्क – आज सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियाँ दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ लव लाइफ अच्छी रहेगी। कामकाज का माहौल बदल सकता है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिंह – आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है, जिससे धन संचय में मुश्किल होगी। मित्रों का साथ आराम देगा। आज व्यावसायिक पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी।
कन्या – आज जीवनसाथी और स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई डील से लाभ के संकेत हैं।
तुला – वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक स्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापारिक लेनदेन पर ध्यान दें। जीवनसाथी से प्रतिकूल प्रतिक्रिया मिल सकती है।
वृश्चिक – आज वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव और स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
धनु – आज परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज करियर में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं।
पढ़ें :- राम नवमी 26 या 27 मार्च 2026 को? इस दिन अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम जन्मोत्सव
मकर – ध्यान और योग से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप उनसे जल्दी निपट लेंगे।
कुम्भ – रचनात्मक कार्यों में समय बिताएँ। परिवार में कुछ छोटे विवाद हो सकते हैं,लेकिन बातचीत से हल हो सकते हैं। काम के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है।
मीन – आत्मविकास और शांति की ओर कदम बढ़ाएं। रिश्तों में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। करियर में नई दिशाओं के लिए योजनाएँ बन सकती हैं।