11 मई 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोगों की आज धन सम्मान मे वृद्धि होगी।
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
मेष – आज का दिन उत्तम है। आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष – आज व्यापार व निजी कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन – आज सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। अपने अधिकारियों से लाभ होने की उम्मीद है।
कर्क – निजी संबंधों में सावधान रहें अन्यथा तनाव आ सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। आज अनजाने ड़र से पीड़ित रहेंगे।
पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
सिंह – आज आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आपके लिए बहुत ही काम आएगा। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका पछतावा हो।
कन्या – आज धन सम्मान मे वृद्धि होगी। आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं।
तुला – आज घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। कुशलता पूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे।
वृश्चिक – समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी।
धनु – आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से ना उलझे। घर परिवार में लोगों से प्रेम से पेश आए।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
मकर – महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा।
कुम्भ – जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन की खरीद के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं।
मीन – रिश्तो में निकटता आएगी। परिवार के किसी सदस्य को ध्यान रखना होगा कि वो सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें।