24 मई 2024 का राशिफलः शुक्रवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
मेष – आज मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। बाहरी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े। आज आपके प्रेम जीवन में मनमुटाव की स्तिथि बन सकती है।
वृष – आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में विरोधी बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन – आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आज माता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कर्क – आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आज शान शौकत की वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे।
पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
सिंह – आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। आज पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
कन्या – आज का दिन आय के नए नए स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आज नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है।
तुला – विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक – ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज उथल-पुथल हो सकती है।
धनु – आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। आज परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
मकर – आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। बड़े निवेश को करने से बचना होगा।
कुम्भ – घर परिवार में सदस्यों को लेकर चल रही अनबन दूर होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें।
मीन – आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती। वाणी की मधुरता बनाएं रखें।