Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 25 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन है बेहद अहम, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

25 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन है बेहद अहम, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

25 मई 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज व्यावसायिक कार्यों में आशाजनक लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

वृष – आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन सभी कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन – आज अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आज घर में किसी अन्य महिला के कारण कलह और क्लेश की स्तिथि बन सकती है।

कर्क – व्यापारी वर्ग के लिए अधिकांश समय खर्चीला रहेगा। विवाहित जातकों के जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – आज नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी में काम करने से कुछ गलतियां कर बैठेंगे। महिलाएं नकारात्मक भावनाओं से ग्रसित रहेंगी।

कन्या – आज भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आएगा।

तुला – नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात न मानना भारी पड़ सकता है। खर्चे बराबर रहने से आप बचत नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक – आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। आज अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह प्रस्ताव आ सकते है।

धनु – आज का दिन अच्छा है। आज जो भी कार्य करेंगे, उसका फल जल्द ही निकट भविष्य में मिलेगा। मानसिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। तीर्थ यात्रा या अन्य पुण्य कार्यों में मन लगा रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा।

कुम्भ – आज किसी की भ्रामक बातों पर शीघ्र विश्वास करने से स्वयं का नुकसान करेंगे। आज प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।

मीन – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन दुविधा की स्थिति भी रहेगी। विवाहित को आज अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

Advertisement