Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 27 मई 2024 का राशिफलः दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी…जानिए सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन?

27 मई 2024 का राशिफलः दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी…जानिए सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

27 मई 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोग आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा।

वृष – आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। आज नौकरी में तरक्की बढ़ेगी।

मिथुन – भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।

कर्क – आज का दिन चमत्कारी रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आज समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – ऑफिस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से लाभ होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

कन्या – आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

तुला – आज का दिन शुभ फल मिलेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज के दिन संतान की चिंता रहेगी।

वृश्चिक – आज का किया हुआ काम भविष्य के लिए लाभदायक है सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

धनु – आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – आज नौकरी में ट्रांसफर का योग रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं,शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है।

कुम्भ – आज नए अवसर मिलने का योग है।विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है।

मीन – आज विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें।

Advertisement