Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 06 अक्टूबर 2023 का राशिफल: शुक्रवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

06 अक्टूबर 2023 का राशिफल: शुक्रवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे?

By शिव मौर्या 
Updated Date

06 अक्टूबर 2023 का राशिफल: शुक्रवार यानी 06 अक्टूबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों की छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

मेष – आज धन लाभ होगा।आज बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम आपके अनुसार ही पूर्ण होंगे।

वृष – आज सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। आपकी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है।

मिथुन – शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे।

कर्क – आज मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

सिंह – व्यावसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजन बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कन्या – घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

तुला – आज किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक – आज अनजान लोगों से विवाद न करें। पति-पत्नी के बीच अहम् में टकराव हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें।

धनु – आज रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मकर – आज नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है।

कुम्भ – शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें।

मीन – रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। नये कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे।

 

Advertisement