Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 07 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी कृपा, रूके हुए काम फिर होंगे शुरू

07 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी कृपा, रूके हुए काम फिर होंगे शुरू

By शिव मौर्या 
Updated Date

07 अक्टूबर 2023 का राशिफल: शनिवार यानी 07 अक्टूबर का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…इन राशि के लोगों को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

मेष – आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आज निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे।

वृष – रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

मिथुन – स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क – बीमारी उभर सकती है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – करियर के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।

कन्या – व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों की अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है

तुला – आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

वृश्चिक – आज धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे छूट सकते हैं।

धनु – पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभायेंगे। आपके रुके हुए काम पुनः गति पकड़ लेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

मकर – आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन खर्च करेंगे।

कुम्भ – नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिये। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन – आज नयी परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखें। आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

 

Advertisement