बॉलीवुड के ही-मैन एक्ट्रेस धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया और यही वजह है कि आज उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें बहुत प्यार करती है। ऐसे में अभिनेता भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं।
मुंबई : बॉलीवुड के ही-मैन एक्ट्रेस धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया और यही वजह है कि आज उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें बहुत प्यार करती है। ऐसे में अभिनेता भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं।
धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस बात की जानकारी उनके बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल ने भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में दी थी। अभिनेता वहां कोई न कोई पोस्ट वहां शेयर करते रहते हैं। कभी फिल्मों और सेट से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए।
आपको बता दें, धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्लीज उस इंसान को धोखा न दें, जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो। अब अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
फैंस को हुई अभिनेता की चिंता अपने पसंदीदा अभिनेता का यह पोस्ट देख कर उनके फैंस को उनकी चिंता हो गई है। ऐसे में कुछ लोग एक्टर से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही बात है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सही कहा सर, लेकिन किसी को धोखा क्यों दें। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको किसने चीट किया पाजी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, 'रामायण' को ले डूबेगी खराब एक्टिंग-कास्टिंग, नहीं भाए 'राम-सीता'