Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 11 अक्टूबर 2025 का राशिफलः व्यापार या सामाजिक रिश्तों में तालमेल बेहतर रहेगा…जानिए किन राशियों पर बरसेगी आज कृपा?

11 अक्टूबर 2025 का राशिफलः व्यापार या सामाजिक रिश्तों में तालमेल बेहतर रहेगा…जानिए किन राशियों पर बरसेगी आज कृपा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

11 अक्टूबर 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज संपर्क और बातचीत में सफलता मिलेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 28 March: इन राशियों की आज नए ज्ञान और रिसर्च में बढ़ेगी रुचि, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

मेष – आज आप ऊर्जावान रहेंगे और काम में गति बनी रहेगी। नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृषभ – आज धन और संसाधन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। खर्च सम्भव है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें।

मिथुन – आज संपर्क और बातचीत में सफलता मिलेगी। आज सामाजिक गतिविधियां आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं।

कर्क – आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लें।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 25 March: इन राशियों के लिए आज करियर और आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी, निवेश के लिए है अच्छा समय

सिंह – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व की भूमिका निभाने को मिल सकती है। परन्तु घमंड न हो अनुग्रह बनाए रखें।

कन्या – आज सूक्ष्मता और विवेक का प्रयोग करना आवश्यक रहेगा। किसी भी छोटे विवरण को अनदेखा न करें।

तुला – आज सहयोग और साझेदारी का दिन है। व्यापार या सामाजिक रिश्तों में तालमेल बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – आपकी अंतर्दृष्टि और गहरी सोच आज काम आएगी। लेकिन तनाव और दबाव से बचने की कोशिश करें।

धनु – आज नए विचार और योजनाएं आपके मन में उभरेगी। उन्हें स्थायित्व देने से पहले पूरी तरह योजना बनाएं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 24 March: आज धन लाभ और करियर में सुधार के हैं योग...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे? ​

मकर – आज काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अनुशासन बनाए रखें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।

कुंभ – आज आत्म-प्रेरणा बढ़ेगी। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और विकल्पों की तुलना करें।

मीन – आज रचनात्मक ऊर्जा और संवेदनशीलता आपके साथ रहेगी। कला, संगीत या रुचि के विषयों में समय देना लाभदायक होगा।

 

Advertisement