Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अक्टूबर 2025 का राशिफल : रविवार को गुरु-चंद्रमा का है राशि परिवर्तन योग,मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों को मिलेगा लाभ और सम्मान

26 अक्टूबर 2025 का राशिफल : रविवार को गुरु-चंद्रमा का है राशि परिवर्तन योग,मिथुन और सिंह समेत 5 राशियों को मिलेगा लाभ और सम्मान

By शिव मौर्या 
Updated Date

26 अक्टूबर 2025 का राशिफल : कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि जिससे सौभाग्य पंचमी के नाम से जाना जाता है। 26 अक्टूबर दिन रविवार को चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने जा रहा है जिससे चंद्रमा और गुरु के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। ऐसे में कल रविवार के दिन सूर्यदेव की कृपा और चंद्राधि योग के संयोग में मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। इन राशियों को भगवान सूर्य की कृपा और चंद्राधि योग के प्रभाव से लाभ और सम्मान मिलेगा, तो आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं अपना राशिफल।

पढ़ें :- 25 दिसंबर 2025 का राशिफल : तीन ग्रहों की युति और रवियोग धनु और मीन समेत 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, आइए जानते हैं अ​पनी राशि का हाल?

मेष – आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से निर्णय लें। पारिवारिक सहयोग रहेगा।

वृषभ – आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव।

मिथुन – आज यात्रा से लाभ हो सकता है। नए संपर्क उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्य में थोड़ी बाधा संभव।

कर्क – आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य की संभावना है। सेहत पर ध्यान रखें।

पढ़ें :- 24 दिसंबर 2025 का राशिफल : सूर्य और शुक्र की युति से मेष, कर्क, सिंह और मकर सहित इन जातकों को धन लाभ और मिलेगा सम्मान, पढ़ें अपना राशिफल 

सिंह – आज कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद टालें।

कन्या – आज धन संबंधित कार्यों में सतर्क रहें। कर्ज या उधारी से बचें। शाम को सुकून मिलेगा।

तुला – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।

वृश्चिक – भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर ईर्ष्यालु लोग परेशान कर सकते हैं। संयम रखें।

धनु – आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ है। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- 19 दिसम्बर 2025 का राशिफल : मंगल और सूर्य की युति से इन 5 राशियों को होगा तगड़ा धन-लाभ, जानें अपनी राशि का हाल?

मकर – परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। निवेश सोच-समझकर करें।

कुंभ – आज कार्य में सफलता की संभावना। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के संकेत।

मीन – आज धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुकाव रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी।

Advertisement