Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 01 अगस्त 2023 का राशिफल: धन की दिक्कत होगी दूर, मित्र दे सकते हैं अच्छी खबर…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

01 अगस्त 2023 का राशिफल: धन की दिक्कत होगी दूर, मित्र दे सकते हैं अच्छी खबर…जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

By शिव मौर्या 
Updated Date

01 अगस्त 2023 का राशिफल: मंगलवार यानी 01 अगस्त का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए…आज इन राशि के लोगों को लेने पड़ सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले…

पढ़ें :- 11 मई 2024 का राशिफलः व्यावसायिक कार्यों में समझदारी से करेंगे काम तो मिलेगी सफलता

मेष – आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आप लोगों के बीच प्रेरणा बन सकते हैं। सभी कार्य आपके अनुसार ही होंगे।

वृष – किसी की सहायता कर सकते हैं। अधिक धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप थोड़ा परेशान थे उससे आपको राहत मिलेगी।

मिथुन – ऑफिस में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आज गुस्सा करीबियों को परेशान कर सकता है।

कर्क – आज का दिन बहुत अच्छा है। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी।

पढ़ें :- 10 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को आज मिल सकता है भाग्य का साथ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे।

कन्या – आज आपको धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। व्यपार अच्छा चलेगा ।

तुला – धन की दिक्कत दूर होगी। कोई मित्र आपको अच्छी खबर दे सकता है। परिवार के लोगों के साथ गलतफहमी दूर होगी।

वृश्चिक – दुष्कर समझे जाने वाले काम को आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी।

धनु – ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

मकर – सोशल मीडिया पर नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें।।

कुम्भ – कार्य को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। लेकिन आप उस दबाव में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मीन – आज अपने व्यवहार में बदलाव कर सकते हैं। आज मन की कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं।

आचार्य रत्नाकर तिवारी—7052589999

Advertisement