04 अगस्त 2025 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोग आज रिश्तों में बातचीत से अनावश्यक तनाव टाल सकते हैं।
पढ़ें :- 12 जनवरी 2026 का राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, बिगड़े काम बनेंगे...जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?
मेष – आज के दिन यदि आपने किसी बड़े विषय पर काम करेंगे, तो अच्छा परिणाम मिल सकता है। आत्मनिर्भर रहना इस समय आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृषभ – आज रिश्तों में बातचीत से अनावश्यक तनाव टल सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार की तरफ से मान सम्मान मिलेगा।
मिथुन – आज आप अपने संवाद और वित्तीय योजनाओं को नए सिरे से देख सकते हैं। अचानक धन लाभ का योग है। सामाजिक उत्थान हो सकता है।
कर्क – आज पारिवारिक सहयोग की भावना ऊंची रहेगी। यदि कोई फैसला या उलझन है तो अपने साथी से साझा करें। बच्चों के साथ संबंधों पर ध्यान दें।
पढ़ें :- Panchgrahi Yog 2026 : मकर संक्रांति पर्व बनेगा दुर्लभ और प्रभावशाली पंचग्रही योग, इन राशियों को होगा अचानक धनलाभ, चमक सकता है भाग्य
सिंह – आज दस्तावेज़ और संवाद में ध्यान रखें। आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या – आर्थिक मामलों में लचीलापन आवश्यक है। आज अचानक प्रेरणा मिल सकती है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में मधुर वातावरण बनेगा।
तुला – आज कोई अटका पैसा, प्रेम प्रस्ताव या शिक्षा संबंधित बात स्पष्ट हो सकती है। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।
वृश्चिक – आज आर्थिक निर्णयों में सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सामंजस बनाये रखें।
धनु – आज संपत्ति-संबंधित योजनाओं में सफलता मिल सकती है। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी।
पढ़ें :- 11 जनवरी 2026 का राशिफल: इन राशि के लोग आज व्यवसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें, मिलेगा लाभ
मकर – आज नौकरी या व्यवसाय पर फोकस बनाए रखें। आज आर्थिक सुधार की शुरुआत संभव है, पर संघर्ष भी हो सकता है।
कुंभ – आज करियर में स्थिरता और प्रेम-संबंधों में समय रहते सामंजस्य मिल सकता है। सम्मान और पारिवारिक गौरव से जुड़े अवसर बन सकते हैं।
मीन – आज विरोधियों पर विजय और लाभ की संभावनाएँ सकरात्मक हैं। व्यवसाय में विस्तार या यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंध स्थिर होंगे।