Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 दिसंबर का राशिफल : मंगलवार को इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

14 दिसंबर का राशिफल : मंगलवार को इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Today 14 December 2021: ज्योतिष की दृष्टि से 14 दिसंबर 2021, मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति इन राशियों को प्रभावित कर रही है। चंद्रमा का गोचर इस दिन मे मेष राशि में रहेगा। वहीं सबसे अधिक ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को वृश्चिक राशि में तीन ग्रह सूर्य, मंगल और केतु इस राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैंइस दिन किन राशि वालों को ध्यान रखना है?

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

मेष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार शुरू हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्‍ब में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृ़ष राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। भाई-बहनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्म‍िक कार्य होंगे।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

सिंह राशि- माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। दैनिक रहन-सहन अस्‍तव्‍यस्‍त रह सकता है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

कन्या राशि- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। संचित धन की हानि हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

तुला राशि- बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन तरक्‍की के मौके भी मिलेंगे। तरक्‍की के योग बनेंगे।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

 

मकर राशि- आत्मविश्वास के  साथ धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास भी करें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यभार के साथ आय में वृद्धि संभव है।

मीन राशि- वाणी में मधुरता से घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन कष्‍टप्रद हो सकता है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Advertisement