Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 जुलाई 2025 का राशिफलः आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, अचानक धन लाभ के भी बन रहे योग…जानिए किस राशि पर बरसेगी कृपा?

15 जुलाई 2025 का राशिफलः आज मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां, अचानक धन लाभ के भी बन रहे योग…जानिए किस राशि पर बरसेगी कृपा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

15 जुलाई 2025 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृषभ राशि के लोगों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

मेष – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ – आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज पिता से धन लाभ मिल हो सकता है।

मिथुन – आज भाग्य आपके साथ है। आज कोई रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। आज यात्रा संभव है।

कर्क – आज मन भावुक रहेगा। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन से जुड़ा हुआ कार्य पूर्ण होगा।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खुद पर भरोसा रखें। आज अचानक धन लाभ हो सकता है।

कन्या – आज ध्यान और एकाग्रता की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शत्रु आपसे परेशान रहेंगे।

तुला – आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।

वृश्चिक – आज किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। धन लाभ संभव है। काम में तेजी से सुधार होगा। रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

धनु – आज मानसिक रूप से स्फूर्ति बनी रहेगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

पढ़ें :- राम नवमी 26 या 27 मार्च 2026 को? इस दिन अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम जन्मोत्सव

मकर – आज परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ – आज विचारों में स्पष्टता आएगी। आज विरोधियों से सावधान रहें। आज विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मीन – आज संतुलन बनाकर चलें। आज आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। आज दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

 

Advertisement