Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 अगस्त 2024 का राशिफल : इन 8 राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बरसात

16 अगस्त 2024 का राशिफल : इन 8 राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बरसात

By संतोष सिंह 
Updated Date

16 अगस्त 2024 का राशिफल : भगवान सूर्य 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं।  इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की की पूजा-अर्चना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 16 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

 

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है। आज नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की उम्मीद है। आज वेतन में बढ़ोतरी से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

वृष राशि – आज आपके निजी जीवन में मजबूती आएगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से सब कुछ स्थिर लगता है।

मिथुन राशि – आज आर्थिक स्थिरता की चाहत रखने वाले लोग आखिरकार संतुष्ट होंगे। आज शाम आप किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डाल सकते हैं।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि – आज निजी जीवन में मजबूती आएगी। आज आर्थिक वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा हैं।

सिंह राशि- आज कार्यस्थल पर किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ने से बचें। अचानक धन लाभ हो सकता है आज छोटी यात्राएं हो सकती है समय ठीक है।

कन्या राशि – आज रियल एस्टेट सौदे आज आपके पक्ष में रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक रूप से,आप सुरक्षित महसूस करेंगे।

तुला राशि – कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जो आपकी ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देगा। ऐसा लगता है कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

वृश्चिक राशि – आज प्रेम जीवन को मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर नज़र आ रही है। आज कागजी कामों में सावधानी बरतें।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

धनु राशि – आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज समय का ध्यान रखकर कोई भी कार्य करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगा।

मकर राशि – आज का दिन उथल-पुथल रहेगा। करियर क्षेत्र में तनाव रह सकता है। अपने ऊंचे अधिकारी से बहस ना करें। धैर्य रखकर कार्य करें सफल जरूर होंगे।

कुम्भ राशि – आज चौतरफा लाभ होगा। आज बड़े भाई से लाभ मिल सकता है। आज रुका हुआ धन आज वापस मिलने की पुरी उमीद हैं।

मीन राशि- आज का दिन ठीक है। आज व्यापार अच्छा चलेगा। आज कोर्ट कचहरी का कार्य समय पर पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Advertisement