Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 अगस्त 2025 का राशिफल : कला योग के शुभ योग में बजरंगबली की मेष, मिथुन सहित 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, देखें अपना राशिफल

19 अगस्त 2025 का राशिफल : कला योग के शुभ योग में बजरंगबली की मेष, मिथुन सहित 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, देखें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope, 19 August 2025 : 19 अगस्त 2025, मंगलवार को वज्र योग व कला योग का निर्माण हो रहा है। एकादशी तिथि रहेगी। इस शुभ योग में बजरंगबली मेष, मिथुन सहित 5 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। इन्हें व्यापार में लाभ कमाने के सुहनरे अवसर मिलेंगे और भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लाभ कमाएंगे और धन आगमन के शुभ योग भी बने हुए हैं। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का कल का कैसा रहेगा राशिफल।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं,अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार से भी शुभ समाचार आने की संभावना है।

वृषभ – आज कामकाज में थोड़ी ऊहापोह रहेगी, लेकिन अटका पैसा या लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मामूली बहस हो सकती है, संयम रखें।

मिथुन – आज निर्णय लेने के लिए उपयुक्त दिन है। आज प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, छात्रों के लिए दिन अनुकूल साबित होगा।

कर्क – आज काम का दबाव रहेगा, खर्चों में भी सावधानी जरूरी है। संतान पक्ष सुखद रहेगा। आज माता पिता के स्वास्थ्य ध्यान रखें।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, पुराने मित्रों से मिलन हो सकता है। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या – कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, पर पारिवारिक स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

तुला – आज मिश्रित दिन बीतेगा। धन योग बन रहे हैं। लेकिन प्रेम जीवन में तकरार हो सकती है। आज शांति बनाए रखें।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज निवेश लाभकारी रहेगा। आज पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा।

धनु – आज मेहनत का फल मिलेगा,धन लाभ संभव है। आज साथी से सहयोग मिलेगा। आज स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – करियर में कोई बड़ा बदलाव न करें। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

कुंभ – आज खुशखबरी आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज प्रेम संबंध बेहतर होंगे,दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन – आज अटके हुए कई काम बनेंगे,व्यापार और नौकरी उन्नति के संकेत दे रहे हैं। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

Advertisement