Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातक सेहत के लिए रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

19 मार्च 2021 का राशिफल: मेष राशि के जातक सेहत के लिए रहें सतर्क, जानिए बाकी राशियों का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि 

किसी दिक्कत के कारण आपके  में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप जानकार से सहायता लें। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्च न करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी जिम्मेदरी के पूरा नहीं हो पाने के कारण चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

वृषभ राशि 

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रभु की आराधना करें। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है।  आपको कोई मित्र बेकार के काम में उलझाने का प्रयास करेगा ।कुसंगति से दूर रहें। लाटरी, नशापान को छोड़ें।  किसी और की हाथों की कठपुतली  न बनें । इससे आप बेकार की परेशानियों से भी बच जायेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा।

मिथुन राशि 

आज आप वह कार्य करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। आप मानसिक रूप से आज मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।  युवाओं को नौकरी मिल सकती है।आर्थिक लाभ होगा। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। विरोधी पक्ष सक्रिय हो सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। शुभ सूचना मिलेगी।  

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

कर्क राशि 

आज आपकादिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा।   किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन इससे बचकर रहें। अपने साथी के साथ आज किसी भी  व्यर्थ बात को उठाने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे । पत्नी की सलाह को जरूर माने। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। खानपान का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप और आपके साथी के बीच कुछ मामलों में असहमति हो सकती है । बोलचाल पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की तबियत खराब होने के चलते आप तनाव में रखें। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बीते कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है।मित्रों से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।

कन्या राशि 

पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2024 : कब है मोहिनी एकादशी, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिक खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में आत्मविश्वास पैदा होगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी हो रही है, इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे।

तुला राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। आज आपको पूरी योजना बनाकर काम करना चाहिए। आपकी काम करने की प्रवृति  में बदलाव आएगा। आज आपकी सभी जिम्मेदारी पूरी होंगी। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं।  प्रभु की आराधना करें। आप अपने करीबी लोगों के साथ  मुलाकात हो सकती है। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक राशि 

आप  जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है । आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है। इसे आप बेहतर ढंग से कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। दिन अच्छा  बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।सेहत बिगड़ सकती है। किसी से विवाद की आशंका है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 

धनु राशि 

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

आज आप बेहद शांत रहेंगे। सकारात्मक बातचीत से  विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतुष्ट रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा।  विचारों में  नकारात्मकता न आने दें। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे।  अनुभवी लोगों से संपर्क  बनाकर रखे। 

मकर राशि 

आज आप ज्यादा खर्च हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में उलझ सकते हैं। अपने मन को नियंत्रित कर के रखें। ध्यान का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें। आज तनाव हो सकता है।  आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है और आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। अनजान लोगों की बातों में न आएं।

कुंभ राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। आपका अपने साथीर के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं।  आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। नया प्लान बना सकते हैं। घूमने जाएंगे। जीवनसाथी को उपहार देंगे। 

मीन राशि 

आज आपकी काफी दिनों बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। दिनभर आप सकारात्मक रहेंगे। किसी कार्य की वजह से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा की तरक्की हो सकती है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन
Advertisement