Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 जुलाई 2025 का राशिफलः इन राशि के लोगों पर आज बरसेगी कृपा, व्यापार और निवेश क्षेत्र में मिलेगा लाभ

19 जुलाई 2025 का राशिफलः इन राशि के लोगों पर आज बरसेगी कृपा, व्यापार और निवेश क्षेत्र में मिलेगा लाभ

By शिव मौर्या 
Updated Date

19 जुलाई 2025 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों की आज शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

मेष – आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सफलता मिल सकती है। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृष – आज शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ संभव है, विशेषकर व्यापार और निवेश क्षेत्र में। परिवार के साथ समय बिताएं।

मिथुन – आज संचार कौशल में निखार आएगा। लंबी दूरी यात्रा या नई योजना पर काम चलेगा। आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहें।

कर्क – आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकते हैं। लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित हो सकता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

सिंह – आज आपका आकर्षण और नेतृत्व क्षमता तेज़ होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्‍मान बढ़ेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना अच्छा रहेगा।

कन्या – आज कार्यों में आपकी सूझ-बूझ काम आएगी। निवेश या बैंकिंग संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आज सेहत का ध्यान रखें।

तुला – रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। साझेदारी वाले कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज शाम को सामाजिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक – आज आपके अंदर प्रतिस्पर्धी भावना जग सकती है। लक्ष्य पर फोकस रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च टालें।

धनु – आज शिक्षा,यात्रा या कानूनी मामलों में प्रगति संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आराम पर ध्यान दें।

पढ़ें :- राम नवमी 26 या 27 मार्च 2026 को? इस दिन अयोध्या में होगा भव्य श्रीराम जन्मोत्सव

मकर – आज परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ कोई योजना अच्छी रहेगी।

कुंभ – आज आपकी रचनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। कला,लेखन या किसी नया प्रोजेक्ट शुरू करने का समय अच्छा है। मित्रों से मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन – आध्यात्मिक रूचि और ध्यान-साधना लाभदायक सिद्ध होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

 

 

पढ़ें :- Chaitra Navratri Ram Navmi 2026 :  सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में मनाई जाएगी रामनवमी , जानें महत्व और जरूरी नियम
Advertisement