Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 अप्रैल 2021 का राशिफल: कुंभ राशि के जातक रहें बेहद सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

21 अप्रैल 2021 का राशिफल: कुंभ राशि के जातक रहें बेहद सतर्क, जानिए अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज के दिन सावधान रहना होगा। विरोधी क्षति पहुंचा सकते हैं। घरेलू विवाद की आशंका है। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी से अपशब्द न कहें। माता-पिता की सेवा करें। तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। युवा वर्ग खुश रहेगा। जोखिम न लें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

वृषभ राशिफल 

आज का दिन कुछ दिक्कत वाला रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से दुखद खबर मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी विवाद का हिस्सा न बने। खानपान का ध्यान रखें। शारीरिक दर्द उभर सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहे, चोट लग सकती है। अधीरता न दिखाएं। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल 

आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। कारोबारा में लाभ होगा। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवा वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी होगी। हो सके तो यात्रा को टालें। 

कर्क राशिफल 

आज का दिन सामान्य रहेगा। अनजान भय प्रभावित। चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। महिला वर्ग के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। किसी से विवाद न करें। छात्र खुश रहेंगे।

सिंह राशिफल 

आज का दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। पुरानी बीमारी फिर से दिक्कत महसूस करेंगे।खानपान पर ध्यान दें। दूसरों के काम में दखल न दें। गोपनीय बात किसी से न कहें। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको धन लाभ होगा।  आज व्यस्तता रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

कन्या राशिफल 

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। आज प्रसन्न रहेंगे। सेहत से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। कई लोगों से मुलाकात होगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। गाय की सेवा करें।

तुला राशिफल 

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आफिस में आपकी दिक्कत किसी के सहयोग से दूर होगी। सत्संग में मन लगेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। किस्मत का साथ रहेगा। आय बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विवाद से दूर रहें। किसी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करें। किसी कार्य को न टालेें। 

वृश्चिक राशिफल 

आज आपको कारोबार में लाभ होगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजार पाएंगे। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। तनाव न लें। धैर्य रखना होगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। उधार लेने से बचें।

धनु राशिफल 

आज दिनभर बिजी रहेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद की आशंका है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी में कमी रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। कम खर्च करें।

मकर राशिफल 

आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। समाज से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। सम्मान  में वृद्धि होगी। दान संबंधी कार्य कर सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसाय में अकस्मात लाभ होगा। दफ्तर में सावधान रहे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कुंभ राशिफल 

आज आपको पुरानी बीमारी मुक्ति मिलेगी। मित्रों से भेंट होगी। खुशखबरी मिलेगी। अनावश्क कार्यों में समय व्यर्थ न करें।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कार्य को न टालेें। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आज घूमने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी।

मीन राशिफल 

आज दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी कार्य में अधीरता न दिखाएं। परिवार का साथ बना रहेगा। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है। नई सूचना मिलेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। अनजान लोगों से निजी चर्चा न करें। कैरियर से जुड़े कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर यात्रा कामयाब रहेगी। जमीन खरीद  सकते हैं।

Advertisement