Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 अगस्त 2025 का राशिफल: विष्णुजी की कृपा कारोबार में मिलेगी दोगुनी तरक्की, इन राशियों को मिलेगा भरपूर धन लाभ, देखें अपना राशिफल

28 अगस्त 2025 का राशिफल: विष्णुजी की कृपा कारोबार में मिलेगी दोगुनी तरक्की, इन राशियों को मिलेगा भरपूर धन लाभ, देखें अपना राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope, 28 August 2025 : 28 अगस्त गुरुवार को अनफा योग (Anfa Yoga) का शुभ संयोग (Auspicious Coincidence) बन रहा है। इस उत्तम योग में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) वृषभ (Taurus) , कर्क (Cancer) सहित 5 राशियों को खूब तरक्की दिलाएंगे। समाज में इनका खूब मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में भी तरक्की हासिल होगी। व्यापार में यात्राओं से लाभ मिलने के योग हैं और धन में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा और परिवार में खुशियां आएंगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानें अपना राशिफल।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष राशि – आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने अटके काम पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि- आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आज व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि- आज पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह राशि- आज कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज यात्रा के योग हैं जो लाभकारी होंगे।

कन्या राशि- आज व्यापार में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। दिन अच्छा से बीतेगा।

तुला राशि- आज भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आज नए अवसर हाथ लग सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आ सकती हैं लेकिन धैर्य से कार्य करें।

धनु राशि- नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़ा कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर राशि- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि- आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

Advertisement